जैसा की हम जानते है , की अपने स्वास्थ्य को सवस्थ रखने के लिए आवश्यक है , की हमारी इम्युनिटी की शक्ति स्वस्थ हो जिससे हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या उत्तपन न हो और हम अधिक समय तक एक स्वस्थ शरीर के साथ अपना जीवन सुचारु रूप से बिता सके। तो आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे जिसे आप अपने दैनिक दिनचर्या में अपनाकर अपने शारीरिक स्वास्थ्य और शक्ति को और अच्छी कर सकते है।
तो यह उपाय है योग। "योग" से न केवल हमारी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है बल्कि इससे हमारा मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से हम प्राकृतिक रूप से अपने एकाग्रता और स्वास्थ्य शक्ति को बढ़ा सकते है।
तो शुरुआत करते है सुखासन से। "सुखासन " जिसका शाब्दिक अर्थ ' सुख देने वाला आसान ' होता है। जब भी हम इस आसान को करते है तो सच में ही हमे सुख व आत्मीय शांति की प्राप्ति होती है। यही कारण है हम इस आसान को सुखासन के नाम से जानते है।
विधि:-
१) सुखासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर चटाई या दरी बिछा ले।
२) अपने दोनों पैरो को सामने और सीधा रखें।
३) अपने एक पैर की एड़ी अपने दूसरे पैर की जंघा के नीचे रखें फिर दूसरे पैर की एड़ी को भी इसी प्रकार रखें। ऐसे करके आप पालथी की अवस्था में आ जाओगे।
४) अपनी पीठ और मेरुदंड को बिल्कुल सीधा रखें। इस बात पर ध्यान दे की आप अधिक झुके हुए न हों।
५) अपने कंधो को ढीला छोड़ते हुए अपनी सांस को पहले अंदर की ओर लें फिर बहार की ओर छोड़े।
६) अपनी हथेलियों को एक के ऊपर एक करके अपनी पालथी के ऊपर रखें।
७) अपने सर को ऊपर उड़ाते हुए अपनी दोनों आखों को बंद कर लें।
८) अपना पूरा ध्यान अपनी श्वास क्रिया पर लगते हुए लम्बी ओर गहरी साँस लें।
९) आसान करते समय कठनाई महसूस होने पर किसी दिवार का सहारा लेकर इसको कर सकते हैं।
सावधानिया:-
१) जिन लोगो को घुटने के जोड़ो में परेशानी हो , वे लोग यह आसन न करे या किसी एक्सपर्ट की निगरानी में करें।
२) अपने शरीर की प्रक्रिया को समझ कर उसके अनुरूप ही आसान को करना चाहिए।
३) इस आसान को एकांत में करना चाहिए और अगर आप इसे आद्यात्मिक रूप से कर रहे ह तो इस आसान को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए।




0 Comments